October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल के सीनियर इन्टर हाउस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में

0
1001548575
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शिवालिक हाउस रहा विजेता

भीमताल नैनीताल। लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, भीमताल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सीनियर इन्टर हाउस सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसे शिवालिक हाउस ने जीता। बता दे शुक्रवार को विद्यालय सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का विद्यालय के प्रधानाचार्य / निदेशक एस०एस०नेगी, प्रबन्धक वर्ग से पी०के० चौहान, रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल, बृजमोहन जोशी और अभिभावक वर्ग से कुशाल सिंह भाकुनी द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् प्रधानाचार्य श्री नेगी ने निर्णायक मंडल के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के चार हाउस हिमालय, विन्ध्या, नीलगिरी तथा शिवालिक हाउस द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गई जिसमें प्रत्येक हाउस के लिए 10 कार्यक्रम सुनिश्चित किए गए थे, जिसमें वन्दना में विन्ध्या हाउस विजेता, लोक गीत में शिवालिक हाउस विजेता, लोक नृत्य में शिवालिक हाउस विजेता, भजन में हिमालय हाउस विजेता, भारतीय शास्त्रीय नृत्य में शिवालिक हाउस विजेता, कव्वाली में शिवालिक हाउस विजेता, भाषण में विन्ध्या हाउस विजेता, मॉडर्न डान्स में हिमालय और नीलगिरी हाउस विजेता, अंग्रेजी नाटक में शिवालिक हाउस विजेता और ऑरकेस्ट्रा में हिमालय हाउस विजेता रहे।
सभी कार्यक्रमों के अंकों के आधार पर विन्ध्या हाउस चतुर्थ, हिमालय हाउस तृतीय, नीलगिरी हाउस द्वितीय एवं शिवालिक हाउस प्रथम रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य एस०एस० नेगी द्वारा ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षक गण और कर्मचारी उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका गीत एवं नाटक प्रभाग नैनीताल से सेवा निवृत्त वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल और वरिष्ठ लोक कलाकार एवं विश्व प्रसिद्ध छायाकार बृजमोहन जोशी द्वारा निभाई गई। अपने सम्बोधन में दोनों निर्णायकों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री अनिल घिल्डियाल द्वारा अच्छे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया। प्रबन्धक वर्ग के श्री पी०के०चौहान जी ने समस्त कार्यक्रमों को उत्कृष्ट श्रेणी का बताते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य / निदेशक श्री एस०एस०नेगी जी ने जो कि विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं उन्होंने न केवल उत्तराखंड बल्कि भारत के सभी प्रान्तों की संस्कृति को एक मंच पर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था जिस पर सभी विद्यार्थियों ने उमंग और जोश के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया। श्री नेगी ने उन सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा साथ ही समस्त शिक्षक वर्ग के द्वारा किए गए अथक प्रयास की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। अन्त में निर्णायक मंडल के सदस्यों को उपहार स्वरुप भेंट प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की समन्वयक कंचन जोशी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *