October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हरित प्रकृति के अंतर्गत कुलपति प्रो दिवान एस रावत ने

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बेडू तथा पदम के पौधे लगाएं

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर में आज शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम हरित प्रकृति के अंतर्गत कुलपति प्रो दिवान एस रावत ने बेडू तथा पदम के पौधे लगाकर कार्यक्रम को नई ऊर्जा प्रदान की है। इस अवसर पर कुलपति प्रो दिवान एस रावत ने कहा कि प्रकृति ही जीवन की आधारशिला है इसके बिना जीवन संभव नहीं है । पर्यावरण को स्वस्थ रखने में हम पौधे लगाकर ही मानव की सेवा कर सकते है। पौधे लगाना एक जन आंदोलन होना चाहिए जिससे हम स्वस्थ एवं स्वच्छ हवा अपने लिए बना सके ।पौधारोपण सबसे पहले मानव की सेवा है बाद में जैव विविधता की है । हरेले का माह हमारी प्रकृति के प्रति रचनात्मक सोच तथा एक पेड़ मां के नाम हरित प्रकृति के प्रति जन आंदोलन है । बेडू जो फल के रूप में खाया जाता है तथा पदम औषधीय के साथ धार्मिक मान्यता का पौधा है। ।वन विभाग , डी एस डबलु , कंप्यूटर विभाग तथा विजिटिंग प्रोफेसर एवं वनस्पति विद्या द्वारा आयोजित हरेला तथा एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत इस पौधा रोपण में पौधे वन क्षेत्र अधिकारी ए एल आर्य ने पौधे उपलब्ध कराए । पौधे लगाने के कार्यक्रम में पाम, गुड़हल , पांगर , कनेर के पौधे लगाए। पर्यावरण के प्रति संवेदन शीलता के लिए कार्यक्रम में कुलपति प्रॉफ दिवान एस रावत को शॉल उड़ाकर तथा प्लेटीगेरियम का पौधा भेट तथा वन अधिकारी ए एल आर्य को शॉल उड़ाकर तथा श्री गणेश जी भेट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रो नीता बोरा, प्रो संजय पंत , प्रो आशीष मेहता ,हर्षवर्धन चौधरी , रेंजर ए अल आर्य, प्रो आशीष तिवारी, प्रो सुषमा टमटा, प्रो नीलू लोदियाल, डॉ कपिल खुलबे ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ जीवन उपाध्याय , डॉ नवीन पांडे, जगदीश पपने , विशाल बिष्ट ,वसुंधरा ,कुंदन ,लीला ,गोपाल बिष्ट ,मोहित , सहित विशाल सहित बी सी ए के विद्यार्थी शामिल रहे । कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *