October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अवकाश संबंधित एक फर्जी आदेश सोशल मीडिया में वायरस

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अपर जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर बताया फर्जी

नैनीताल। अवकाश संबंधित एक फर्जी आदेश विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में भेजा जा रहा है। जो पूर्णतया गलत है, इस प्रकार का आदेश जिला कार्यालय नैनीताल द्वारा जारी नहीं किया गया है। जो पूर्णतया फर्जी आदेश है।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि दिनांक 7 अगस्त को अवकाश संबंधी कोई भी आदेश जिला अधिकारी कार्यालय के माध्यम से जारी नहीं किया गया है। संज्ञान में आया है कि कतिपय व्हाट्सएप ग्रुपों में छुट्टी सबंधित आदेश प्रसारित व प्रचारित किया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने अवगत कराया कि इस संबंध में संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी ली जा रही है साथ ही पुलिस को सूचना देकर प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *