पंचायत चुनाव में मुकेश मेहरा सबसे कम उम्र के बने क्षेत्र पंचायत सदस्य
20 साल से लगातार रहे प्रधान को दी करारी शिकस्त

भीमताल नैनीताल। पंचायत चुनाव में कई फैर बदल देखने को मिले भीमताल ब्लॉक के मंगोली-गहलना क्षेत्र पंचायत सीट से सबसे छोटी उम्र के प्रत्याशी मुकेश महरा 21 ने चुनाव जीत कर इतिहास बनाया है वह सबसे कम उम्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य बने हैं उन्होंने लगातार 20 साल से प्रधान व पूर्व में यूकेडी से विधानसभा प्रत्याशी सुभाष कुमार को दी करारी मात दी है आपको बता दें
मुकेश महरा उत्तराखण्ड के सबसे कम उम्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य बने है। लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।




















