October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भुजियाघाट के रपटे में बहे 02 लोगों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

0
1001531700
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सीओ नितिन लोहनी ने अपने सरकारी वाहन से घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

नैनीताल। सरोवर नगरी से हल्द्वानी आ रहे 02 व्यक्ति तेज बारिश में भुजियाघाट के पास आए रपटे में तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर अपने स्कूटी वाहन सहित बह गए। जिसकी सूचना मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर एस डी आर एफ और फायर टीमों, स्थानीय युवकों के सहयोग से पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस व स्थानीय निवासियों के प्रयासों द्वारा पानी के तेज बहाव में डूबे हुए 02 व्यक्तियों का रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। बता दे पहले एक व्यक्ति का रेस्क्यू किया गया उसके पश्चात दूसरे व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया गया। व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर थी। अत्याधिक बारिश और आपातकालीन परिस्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी द्वारा अपने सरकारी वाहन में उक्त व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल रवाना हुए और व्यक्ति को त्वरित उपचार दिलवाया गया। घटना के दौरान रहागीरो द्वारा घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करी है जिसमें पानी के भहाव में दोनों व्यक्ति बहते हुए खाई की ओर जा रहे हैं। बता दे रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम अरुण पुत्र राकेश लाल निवासी निकट रैमसे अस्पताल नैनीताल व अभिजीत तिवारी निवासी बड़ा बाजार नैनीताल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *