October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री राम सेवक सभा सभागार में भक्तों ने

0
1001511454
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सुंदर कांड का पाठ कर भगवान श्री राम तथा हनुमान जी का आशीर्वाद लिया

नैनीताल। सरोवर नगरी के श्री राम सेवक सभा द्वारा सावन के मंगल को सभा भवन में सुंदर कांड का पाठ कर भगवान श्री राम तथा हनुमान जी का आशीर्वाद लिया गया तथा सभी के स्वस्थ रहने की कामना की गई । राम चरित मानस के सुंदरकांड में
सुन्दरकाण्ड मूलतः वाल्मीकि कृत रामायण का एक भाग (काण्ड या सोपान) है। गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री राम चरित मानस तथा अन्य भाषाओं के रामायण में भी सुन्दरकाण्ड उपस्थित है। सुन्दरकाण्ड में हनुमान जी द्वारा किये गये महान कार्यों का वर्णन है। रामायण पाठ में सुन्दरकाण्ड के पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। सुंदरकाण्ड में हनुमानजी का लंका प्रस्थान, दहन और लंका से वापसी तक के घटनाक्रम आते हैं। इस सोपान के मुख्य घटनाक्रम है – हनुमान जी का लंका की ओर प्रस्थान, विभीषण से भेंट, सीता से भेंट करके उन्हें श्री राम की मुद्रिका देना, अक्षय कुमार का वध, लंका दहन और लंका से वापसी। सुंदरकांड में तीन श्लोक, साठ दोहे तथा पांच सौ छब्बीस चौपाइयां हैं,श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह द्वारा बताया गया कि दिनांक 03 अगस्त को दोपहर 3 बजे से राम सेवक सभा में मां नन्दा देवी महोत्सव- 2025 के सफल आयोजन के लिए नैनीताल शहर और उसके आस-पास के सभी संगठनों,समाज सेवियों और गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई है,जिसमें सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।आज के कार्यक्रम में कैलाश जोशी , राहुल जोशी ने हारमोनियम एवं संगीत में सहयोग किया तथा इस अवसर पर मनोज साह ,अशोक साह , सभासद मुकेश जोशी,जगदीश बवाड़ी,विमल चौधरी,मोहित लाल साह,आनंद सिंह बिष्ट,गोधन सिंह,मुकुल जोशी,गिरीश जोशी, राजेंद्र बिष्ट ,आशु बोरा ,देवेंद्र लाल साह, मनोज साह एडवोकेट ,दीपक साह,तारा बोरा, प्रेमा साह,अतुल साह ,केदार सिंह राठौर ,हरीश सिंह राणा, भारती साह ,मीनू साह ,दीप्ति बोरा,तारा बोरा,प्रेमा साह,रेखा साह,सुमन साह, मुन्नी भट्ट,दीपा जोशी,हीरा रावत,विश्वनाथ साह,आशीष बजाज देवेंद्र लाल साह सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही। सुंदर कांड के पश्चात बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *