October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पौधा रोपण के तहत कर्मचारियों का आंदोलन जारी

0
1001504295
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आंदोलन को हुए 387 दिन पूरे

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 387 वें दिन भी जारी रहा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए के तहत आज उनके नेतृत्व में गुरना देवी मंदिर परिसर में पांचवी वाटिका बनाकर उसमें विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उनके द्वारा अब तक धमौड हनुमान मंदिर से घाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क के किनारे बंजर भूमि में चार वाटिकाएं बनाई जा चुकी हैं। और यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण आंदोलन के तहत कुमाऊंव गढ़वाल मंडल में कई जगह पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पर्यटकों, जन्मदिन, सालगिरह, विवाह समारोह व शुभ कार्यों को पौधा रोपण आंदोलन से जोड़ते हुए पौधारोपण किया जा रहा है। उनके पौधारोपण आंदोलन को जन सहयोग भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *