March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888
1001488348
012 013
111 222 333

अपरमाल में विशेष स्वच्छता अभियान पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और सभासद पूरन बिष्ट के संयुक्त तत्वाधान में चला

नैनीताल। सरोवर नगरी में जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशन पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण /जिला प्रशासन नैनीताल एवं नगर पालिका परिषद नैनीताल, के संयुक्त प्रयास 15 दिन 15 वॉर्ड 14 जुलाई 2025 से वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में वार्ड नंबर 9 अपार मॉल में विशेष सफाई ** अभियान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल एवं क्षेत्रीय सभासद पुरन सिंह बिष्ट के संयुक्त तत्वाधान में चलाया गया। इस अभियान में नगर पालिका कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन एवं वार्डवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान
मुख्य सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई नालियों की गहराई से सफाई तथा जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण
झाड़ियों की कटाई, कूड़ा उठान एवं सुरक्षित निष्पादन
नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु संवाद व अपील की गई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल एवं सभासद पुरन सिंह बिष्ट ने कहा स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक नैनीताल का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता केवल अभियान नहीं, यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है।”
मुख्य सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने नागरिकों से अपील की कि वे घर का कचरा केवल निर्धारित डस्टबिन या पालिका के कूड़ा संग्रहण वाहनों में ही डालें। उन्होंने यह भी चेताया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर पालिका द्वारा सख्त जुर्माना एवं चालानी कार्रवाई की जाएगी।
यह विशेष स्वच्छता अभियान न केवल नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है, बल्कि नागरिकों में “स्वच्छता एक संस्कार है” – इस मूल भावना को जागृत करने की प्रेरणादायक पहल भी है। इस मौके पर
रोहितास शर्मा – अधिशासी अधिकारी सुनीत कुमार – मुख्य सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान – सेनेटरी इंस्पेक्टर
कमल स्नेवल एवं मोहित – सफाई पर्यवेक्षक
विनोद – उप राजस्व निरीक्षक, मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *