September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1001477325
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

स्टाफ हाउस सीवर के मेन होल में भ्रूण मिलने पर फेली सनसनी

पुलिस ने भ्रूण को लिया कब्जे में और जांच में जुटी

नैनीताल। सरोवर नगरी के स्टाफ हाउस सीवर के मेन होल में भ्रूण मिलने पर सनसनी फैल गयी। और उक्त क्षेत्र में लोगों का जमावड़ा लग गया। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। भ्रूण करीब पांच माह का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है और यह कृत करने वाले की जानकारी जुटाना में लग गई है। बता दे कि जलसंस्थान की ओर से पुरानी सीवर लाइनों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। रविवार सुबह विभागीय कर्मी स्टाफ हाउस वार्ड में लाइनों की सफाई कर रहे थे। कर्मियों ने सीवर लाइन मेन होल का ढक्कन खोला तो भीतर भ्रूण पड़ा देखा। जैसे ही यह बात कर्मचारियों को पता चली तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही क्षेत्र सभासद रमेश प्रसाद स्नोव्यू सभासद जितेंद्र पांडे भी मौके पर पहुंच गए। और मामले का संज्ञान लेते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसआई आशा बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया। साथ इस संबंध में क्षेत्रवासियों से पूछताछ की। आशा बिष्ट ने बताया कि करीब पांच माह का बालक भ्रूण प्रतीत हो रहा है। जोकि संभवतः बीती रात या सुबह फेंका गया है। फिलहाल भ्रूण को मेडिकल परीक्षण के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *