September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मानसून पूर्व विशेष सफाई अभियान जारी

0
1001464387
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हरीनगर वार्ड में व्यापक सफाई अभियान में

झाड़ियों की कटाई एवं मलवा उठाया गया

नैनीताल। सरोवर नगरी में जिला अधिकारी वंदना सिंह के निर्देशन पर मानसून से पूर्व नैनीताल नगर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बता दे गुरुवार को वार्ड संख्या 04 – हरीनगर में अभियान के अंतर्गत व्यापक सफाई कार्य संपन्न हुआ।
सफाई कार्यों के दौरान नालियों की गहन सफाई, झाड़ियों की कटाई और सार्वजनिक स्थानों से मलबा हटाने का कार्य किया गया। सफाई उपरांत एकत्र कूड़े का निस्तारण पालिका के वाहनों द्वारा किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल अधिशासी अधिकारी श्री रोहतास शर्मा उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक सभासद शीतल कटियार उक्त अधिकारीगण ने स्थल पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया और स्वच्छता अभियान की प्रगति का जायज़ा लिया। सफाई के दौरान
राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की टीमों ने संयुक्त रूप से भागीदारी निभाई।
पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा गलियों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई की गई। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक सुनित कुमार सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान
सफाई दरोगा दिनेश कटियार
सुपरवाइजर संजय कुमार
राजस्व उप निरीक्षक विनोद
कनिष्ठ अभियंता कमलेश तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *