लोकप्रिय सभासद गजाला कमाल के प्रयासों से वार्ड में विकास कार्य हुए शुरू

टीआरसी और पेट्रोल पंप के पास रोड पर नाली निर्माण शुरू

नैनीताल। सरोवर नगरी में सूखाताल वार्ड की लोकप्रिय सभासद गजाला कमाल के प्रयासों से वार्ड में विकास कार्यों को प्रशासन द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। पेट्रोल पंप और टीआरसी के पास रोड पर नाली निर्माण शुरू हो गया है अब रोड में बहते पानी से लोगों को राहत मिलेगी। सभासद गजाला कमाल ने बताया काफी समय से नाली बनाने का प्रयास किया जा रहा था। और जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन के बाद प्रांतीय खंड द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसे जल्दी ही पूर्ण कर लिया जाएगा। और क्षेत्र के अन्य समस्याओं का भी जल्दी समाधान कराया जाएगा। उन्होंने जिला अधिकारी वंदना सिंह का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया है।




















