सरोवर नगरी में मोहर्रम कमेटी द्वारा
जानिबे जुलूसे हुसैनी ताजिये के साथ निकाला गया
बीडी पांडे चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बांटे फल






नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को मुहर्रम कमेटी के सदर नाज़िम बक्श की अध्यक्षता मे चाँद की 10तारीख 6 जुलाई को रज़ा क्लब मल्लीताल मे पहले फातेहा ख्वानि (पाठ) पड़ा गया या उसके बाद अपने शहर व मुल्क मे अमन व भाईचारे के लिए दुआ की गई यौमे अशुरा के दिन मुहर्रम कमेटी की जानिब जुलूसे हुसैनी 1:00 बजे से रॉयल होटल से निकाला गया जिसमे ढ़ोल तशों व फ़तहे निसान, अखाडा के साथ निकला गया जुलुस रॉयल होटल इंद्रा मार्किट से होते हुए रज़ा क्लब इमामबाड़ा पहुंचा जिसके बाद कमेटी द्वारा बनाया गए ताजिये के साथ जुलुस का नगर मे भ्रमण कर निकाला गया जिसमे अखाडा कमेटी द्वारा अखाड़े मे अपने अपने कर्तव्य दिखाए गये जुलुस मे लोगो ने खूब मातम किया ओर मोला अली,मोला अली, हसन, हुसैन, या सकीना या अब्बास, हक़हुसैन मोला हुसैन,के नारे लगा कर गमे हुसैन मनाया जो की अपने निर्धारित मार्ग से रज़ा क्लब इमामबाड़े से अंडा मार्किट, जय लाल शाह बाजार, बीच का बाजार, खड़ी बाजार, गाड़ी पड़ाव, मल्लीताल कोतवाली, शारदा संघ पुराना घोड़ा स्टैंड, गोल घर, बड़ा बाजार, इंद्रा मार्किट, रॉयल होटल, नैनीताल क्लब, चीना बाबा, हाई कोर्ट रोड, सुखाताल तिराहा, से होते हुए देर रात सुखाताल कर्बला मे समापन हुआ जिसके बाद वहा पर कमेटी द्वारा तजियो को सुपुर्द ए ख़ाक किया गया ओर अंत मे हमारे बीच इस साल नहीं रहे अखाडा कमेटी के उस्ताद मरहूम अब्दुल अज़ीज़ साहब, ओर अखाडा कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल ज़मील मुन्ना के लिए मगफिरत की दुआ की गई इस मौके पर जुलूस मे कमेटी के अध्यक्ष नाज़िम बक्श, उपाध्यक्ष तस्लीम बक्श, उपाध्यक्ष समीर अहमद मन्नू, महा सचिव समीर अली, सचिव मोहम्मद क़ासिम, कोषध्यक्ष मोहम्मद अज़ीम,सरपरसत मोहमद नसीम, मोहद इस्लाम, शान अहमद साकिबी मेंबर आरिफ हुसैन,रशीद वारसी, अब्दुल वासिद,मोहम्मद सम्मिल्लाह, अनस, सऊद बक्श, मोहसीन, सालिक अहमद, आतिफ बक्श, याकजान, अशरफ, फैज़ान, इमरान हुसैन, जुबेर,हनानअहमद,फारूक़, अहमद, फारूक़, अहद बक्श, आशु बक्श, काज़ीम, फैसल, नाज़िम, अखाडा कमेटी के सरपरसत अब्दुल हसीन, उपाध्यक्ष शाहिद वारसी, अब्दुल गाफूर, महा सचिव समीर, सचिव शादाब, कोषध्यक्ष मोईन अहमद, सकील अहमद, अब्दुल ज़मीर नुमान, इक़बाल आदि लोग शामिल थे।
मोहर्रम कमेटी द्वारा मोहर्रम के मौके पर बीडी पांडे चिकित्सालय में भर्ती मरीजों और उनके तीरमदारों को फल वितरण किया इस दौरान उनके साथ संस्था के कई लोगों ने सहयोग किया।




















