October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1001439369
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सुखाताल वार्ड में पेट्रोल पंप के पास नाली निर्माण हुआ शुरू

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें हो रहा कार्य

नैनीताल। सरोवर नगरी खबर का हुआ असर 2 दिन पूर्व हमने एक सुखाताल वार्ड की खबर प्रकाशित की थी। जिसका असर दो-तीन में ही हो गया सुखाताल पेट्रोल पंप और टीआरसी के आगे नाली गायब हो चुकी थी आज शुक्रवार को प्रांतीय खंड द्वारा जेसीबी लगाकर नाली की खुदाई प्रारंभ कर दी है। सामाजिक सेविका संध्या शर्मा ने क्षेत्र का निरीक्षण कर वीडियो बनाकर जानकारी दी थी और हमारे द्वारा वह खबर को प्रकाशित किया गया था। आज कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्र के लोगों ने संध्या का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन का भी धन्यवाद किया है। लोगों का कहना था नाली ना होने की वजह से गंदगी और पानी रोड पर बहता था जिससे आवाजाही करने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता था उन्होंने प्रशासन से रोड में हो रहै गडो को भी भरवाने की अपील की है। हम हमेशा जनहित की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। और प्रशासन इसका संज्ञान लेकर तत्काल जनहित में कार्य करता है। जिस पर लोगों ने संतोष जाहिर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *