September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1001438112
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अशोक शाह का पटियाला में हृदय गति रुकने से हुआ निधन

सरोवर नगरी में माहौल गमगीन

शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे अंतिम संस्कार पाइंस घाट में होगा

नैनीताल। सरोवर नगरी भारतीय स्टेट बैंक से 2007 में वीआरएस लेकर सेवानिवृत्ति अशोक शाह का पटियाला में गुरुवार प्रात: हृदय गति रुकने से निधन की खबर से शहर गमगीन माहौल हो गया। और लोग उनके घर में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे बता दें मार्च 15 में उनके बड़े बेटे लेफ्टिनेंट कर्नल स्वर्गीय अनुज शाह का हृदय गति रुकने से निधन हुआ था। उनकी पत्नी स्वामी बच्चों के साथ पटियाला रहती हैं और उनका छोटा बेटा अनुपम दिल्ली न्यूज़पेपर में कार्यरत है। स्वर्गीय अनुज शाह के भी दो पुत्र हैं। स्वर्गीय अशोक शाह पत्नी सुनीता शाह छोटे पुत्र बहू और पोता पोती को रोता भिलगता छोड़ गए है। बता दें स्वर्गीय अशोक शाह तल्लीताल प्रसिद्ध बीदास परिवार के छोटे पुत्र हैं। परिवार उस गम को अभी भूल भी नहीं पाया था। और घर के मुखिया अशोक शाह के निधन ने सभी को गमगीन कर दिया है और शहर में शोक की लहर है। उनका शव पटियाला से शुक्रवार प्रात: पहुंच उनका अंतिम संस्कार पाइंस घाट में 10:00 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *