रेहड़ी पटरी हॉकर्स एसोसिएशन से जुड़े खोखा फ ड़ कारोबारियों ने नैनी झील में चलाया सफाई अभियान

नैनीताल। सरोवर नगरी में रेहड़ी पटरी हॉकर्स एसोसिएशन से जुड़े खोखा फ ड़ कारोबारियों ने बुधवार को जीवनदायिनी नैनी झील समेत कई अन्य स्थानों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
बता दें कि इन दिनों तेज बरसात के दौरान नालों से बहकर नैनी झील में काफी मात्रा में कूड़ा जमा हो जा रहा है,हालाकि पालिका प्रशासन कूड़े की नियमित सफाई कर रही है उसके बाद भी काफी कूड़ा झील में जमा है। बुधवार को फड कारोबारियों ने झील से काफी मात्रा में कूड़ा झील से बहार निकाला। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जमीर अहमद ने कहा कि अब एसोसिएशन के बैनर तले फड कारोबारी हर बुधवार को स्वच्छता अभियान चलायेंगे। स्वच्छता अभियान में उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार समेत समीर खान, संजय कुमार, समीर अहमद, सादाब, बबली, ललित, साहिद, विजय, मंजू बोरा, लीला, नगीना व अशोक कुमार समेत अन्य कई फड़ कारोबारी शामिल रहे।




















