October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लोकप्रिय विधायक सरिता एसडीएम नवाजिश ने मध्यस्थता कर

0
1001432298
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और ईओ रोहिताश के बीच हुए विवाद को सुलझाया

निकाय और पर्यावरण मित्रों ने कुछ शर्तों के साथ हड़ताल वापस लेने का किया ऐलान

नैनीताल। सरोवर नगरी में पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहित शर्मा के बीच हुआ विवाद की मध्यस्थता लोकप्रिय विधायक सरिता आर्या, जिलाधिकारी प्रतिनिधि एसडीएम नवाजिश खलीक ने कराकर विवाद को खत्म कराया साथ ही पालिका निकाय और पर्यावरण मित्रों द्वारा आज से हड़ताल भी खत्म कराई। इस दौरान निकाय और पर्यावरण मित्रों ने कुछ शर्तों के साथ हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया। बता दें शनिवार को मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक सरिता आर्या एसडीएम नवाजिश खलिक और मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त पालिका सभासदों के साथ बैठक कर घटना का संज्ञान लेते हुए विवाद को सुलझा दिया। बता दें विधायक और एसडीएम पालिका सभागार पहुंचे। उन्होंने पहले पालिका कर्मचारियों से वार्ता की। इसके बाद वह सभागार पहुंचे, जहां सभासद पहले से ही मौजूद थे। विधायक के पूछने पर अधिकांश सभासदों ने पालिका के प्रतिकूल हालात पर चिंता जताई। कहा कि ऐसे हालात में वह अपने वार्ड का विकास कैसे कर पाएंगे। यही हालात रहे तो बोर्ड पांच वर्ष कैसे चल पाएगी। कुछ देर बाद पालिकाध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल भी वहां पहुंची। पालिकाध्यक्ष ने हड़ताल के लिए ईओ को जिम्मेदार ठहरा दिया। कुछ देर मामला गर्म रहा बैठक में मौजूद कार्मिक समेत बहुसंख्यक सभासदों के ईओ के पक्ष में बात रखने पर पालिकाध्यक्ष नाराज भी हुईं। और आवेश में आकर उन्होंने इस्तीफे की धमकी दे दी। तत्पश्चात निकाय और पर्यावरण मित्रों से हड़ताल खत्म करने को लेकर वार्ता हुई बात नहीं बनने पर नाराज कर्मचारी नारेबाजी करते हुए चले गए। बाद में फिर हुई वार्ता के बाद शर्तों के साथ समझोता हुआ। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका के पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ बातों को लेकर मतभेद हो गए थे, जिन्हें परिवार के बीच हुई वार्ता के बाद सुलझा भी लिया गया है। कर्मचारी नेता त्रिलोचन टांक ने कहा कि विभिन्न देयकों तथा बरसाती की मांग को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन किया था, जिसे नगर व पालिका हित में वापस ले लिया गया है। इस मौके पर महामंत्री सोनू सहदेव सभासद सपना बिष्ट गीता उप्रेती, गजाला कमाल, ललिता दफौटी, शीतल कटियार, काजल आर्य, पूरन बिष्ट, भगवत रावत मनोज शाह जगाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, कविता गंगोला, जीवंती भट्ट, अरविंद पडियार, सहित अन्य पालिका कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *