March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

एनयूजेआई लाल कुआं नगर इकाई के तत्वाधान में

0
1001424078
012 013
111 222 333

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

मरीजों को दी निशुल्क दवाएं लोगों ने की प्रशंसा

लालकुआं। सुभाष नगर वार्ड नम्बर 5 स्थित होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में रविवार को नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इडिया उत्तराखण्ड ईकाई लालकुआं की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। जिसका उद्धाटन वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का और वरिष्ठ कांग्रेसी हरेन्द्र बोरा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में सैकड़ों की संख्या में आए मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया। इस दौरान सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई शिविर में सर दर्द, कमर दर्द, रीढ़ एवं स्पाइन चोट का दर्द, नसों का दर्द, पेट दर्द ,पायल्स सहित मौसमी बिमारी तथा नेत्र और दांत संबंधित विभिन्न बीमारियों का इलाज कर नि:शुल्क दवा का वितरण मरीजों के बीच किया गया। इसके अलावा सुगर,बीपी आदि की जांचें निशुल्क की गई। शिविर में करीब 258 मरीजो ने स्वास्थ्य प्रशिक्षण कराया। और सभी की जाचे की गई। शिविर की लोगों ने खूब सराहना की। इस मौके पर पहुंचे हल्द्वानी के जाने माने वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डाक्टर अजय बजाज ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए सभी को सावधानी रखने की आवश्यकता है। अगर समय पर किसी भी बिमारी का इलाज नहीं किया गया तो वह बड़ी बिमारी बन सकतीं है।उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह के शिविर आयोजित होते रहेगें। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इडिया उत्तराखण्ड लालकुआं ईकाई का प्रयास सराहनीय है उन्होंने कहा कि समय समय पर लगने वाले शिविर और उसमें पहुंचे योग्य चिकित्सकों के कारण मरीज को जहां सही बीमारी का पता लगता है। इसके लिए उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। इधर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंदन मेहता ने कहा कि पत्रकार युनियन एनयूजेआई यह अच्छा कार्य है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर ग्रामीणों के लिए लाभदायक होते हैं। तथा गरीब लोगों को इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचना अपने आप में तारीफ है। इधर नेत्र चिकित्सक डॉ राजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि आज उनके द्वारा सैकड़ों लोगों की नेत्रों की जांच की जिसमें कुछ लोग मोतियाबिंद से ग्रस्त पाये गए हैं जिनके आपरेशन होना है उन्होंने कहा कि उनके प्रभु नेत्र अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से आपरेशन की सुविधा है।जिसे लोगों के आपरेशन किए जा रहे हैं।उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम और धूप से नेत्रों से बचाने की अपील की है। वही लालकुआं एनयूजेआई के नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ने शिविर में आगे सभी जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया और कहा कि आगे भी इस तरह के शिविर लगाते रहेगें। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र लोटनी,पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा,पूर्व चैयरमेन पवन चौहान, सांसद प्रतिनिधि लक्षमण खाती, समाजसेवी अजय चौधरी,युवा भाजपा नेता मोहित गोस्वामी,सभासद भुवन पाडे, वरिष्ठ कांग्रेसी कुंदन मेहता, सभासद हेमन्त पाडे, सुरेश शाह,सर्दवन चौधरी,दीपक बत्रा, प्रदीप फर्थाय्ल, सुभाष नागर, ललित भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष तारा पाडे, पुष्कर दानू, मोहन कुढा़ई, विनोद श्रीवास्तव, बौबी सम्भल, पंकज पाडे, नन्दन राणा, नरेश चौधरी, इन्द्र सिंह तुलेड़ा, कृष्ण भट्ट, प्रेस क्लब अधिक बी.सी.भट्ट ,लालकुआं ईकाई के अध्यक्ष मुकेश कुमार,संरक्षक विनोद अग्रवाल,महामंत्री धर्मन्द्र आर्य, उपाध्यक्ष दिनेश पाडे, गौरव गुप्ता,राकेश बत्रा, जफर आंसरी, मजाहिर खान, वही चिकित्सकों की टीम में वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डाॅ अजय बजाज, डाॅ उपकार यादव, डॉ राजेन्द्र मिश्रा, प्रियांशु तिवारी, टेक्निशन अमित अमन, मोहन पाठक, गौरव पंत, तनुज चावला, लक्षमण बिष्ट, कमल कोरंगा, लोकेश जोशी सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *