लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया


नैनीताल हल्द्वानी। हल्द्वानी में
महिला कांग्रेस द्वारा लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हल्द्वानी ब्लॉक के ग्राम पनियाली में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता प्रसाद ने की है। इस मौके पर महिला ज़िला अध्यक्ष नैनीताल खष्टी बिष्ट, महिला कांग्रेस लोकसभा प्रभारी जया कर्नाटक का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस ने वृद्धाश्रम जाकर लोगों को फल वितरण किए। और बुजुर्ग लोगों के हाल-चाल जाना। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला जी संस्तुति पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट द्वारा महिला जिला एवं ब्लॉक कमेटी का विस्तार करते हुए,सुनीता देवी प्रसाद को हल्द्वानी ब्लॉक ग्राम पनियाली का अध्यक्ष महिला कांग्रेस मनोनीत किया गया। तथा भगवती बिष्ट एवम कमर जहां को जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल ,और रमा शर्मा जिला महासचिव महिला कांग्रेस नैनीताल ,एंव सुनीता टम्टा,लता पांडे और आशा आर्या को जिला उप सचिव महिला कांग्रेस मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस उत्तराखण्ड जया कर्नाटक,प्रियंका टम्टा,नन्दी देवी, भगवती बिष्ट , भगवती जोशी, चंपा चिलवाल कश्यप,आयुषी शर्मा,कविता प्रसाद,भगवती देवी,दीपा देवी,हेमा देवी सुमन पांडेय,,नंदी देवी,रिंकू देवी अंकिता,रेखा ,मंजू,ख़ष्टि देवी आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस राधा आर्या ने किया ।




















