October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

तल्लीताल बाजार में वाहन के संचालन बंद करने को लेकर नहीं निकला कोई निर्णय

0
1001418728
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तल्लीताल बाजार के व्यापारियों से राय लेने के बाद निकाला जाएगा कोई फैसला अध्यक्ष: मारुति शाह

नैनीताल। सरोवर नगरी में तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन शाह के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाजार में गाड़ियों का संचालन बंद करने को लेकर बैठक की। इस दौरान अधिकतर दुकानदार ऐसे थे जिनका कहना था बाजार में व्यापार दिन पर दिन गिरता जा रहा है। उसको देखते हुए गाड़ियों का संचालन बंद ना किया जाए। बल्कि व्यापारियों के वाहन को प्रशासन द्वारा दी गई पार्किंग पोस्ट ऑफिस के पास पार्क किया जाए और व्यापारियों को व्यापार मंडल द्वारा जो पास बनाए गए हैं। उनका क्रम संख्या के अनुसार वाहन में लगाकर लगाया जाए। इस दौरान बैठक में अध्यक्ष मारुति शाह ने कहा हम सोच रहे हैं प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बाजार के मुख्य द्वार को बंद किया जाए और शाम 6:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक के लिए उसे खोल दिया जाए। इस पर भी सहमति नहीं बनी तो उन्होंने कहा सभी बाजार के व्यापारियों की राई ली जाएगी। के कितने व्यापारी चाहते हैं बाजार में वाहन आने चाहिए और कितने व्यापारी चाहते हैं कि नहीं आने चाहिए उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।।
इस मौके पर महामंत्री अमनदीप आनंद, उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, उपसचिव जयंत उप्रेती, राजेंद्र मनराल, हेमंत रूवाली,, विजय कुमार, संजय मेहरा, सुखदीप आनंद, दिनेश कर्नाटक पप्पू, हरीश शाह, महफूज सिद्दीकी, नौशाद अंसारी, मयंक शाह, दानिश, सिराज, सहित अन्य दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *