March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर

0
1001418141
012 013
111 222 333

कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प 2047 तक दिया सेवा संगठन और सिद्धि का संदेश

नैनीताल। सरोवर नगरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 11 वर्ष: संकल्प से सिद्धि तक विषय पर नैनीताल क्लब, मल्लीताल में एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन ना केवल एक समीक्षा था, बल्कि भारत 2047 के नव भारत निर्माण हेतु संकल्प और सक्रियता का प्रतीक बन गया। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा के सम्माननीय जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात माननीय विधायक सरिता आर्या जी ने मंच से सभी अतिथियों, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रभारी दिनेश कुल्बे, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की एवं सभी गणमान्य जनों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं की विशेष भागीदारी की भी सराहना की।
कार्यशाला में प्रभारी दिनेश कुल्बे जी (प्रदेश मंत्री, भाजपा उत्तराखंड) ने अपने देशभक्ति गीत और ओजस्वी भाषण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में चार गुना उत्साह भर दिया। उन्होंने 11 वर्षों में मोदी सरकार की ऐतिहासिक योजनाओं और निर्णयों का संक्षिप्त सार प्रस्तुत किया और बताया कि किस प्रकार भाजपा एक विकासशील नहीं, बल्कि विकसित भारत की ओर बढ़ रही है। कार्यक्रम को गति देते हुए. जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने अपने ओजस्वी और प्रेरणादायी उद्बोधन में न केवल संगठनात्मक निष्ठा की आवश्यकता पर बल दिया, बल्कि केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत 11 वर्षों में हुए अभूतपूर्व कार्यों का उल्लेख करते हुए भारतीय जनता पार्टी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के विजन को भी विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला केवल आयोजन नहीं, बल्कि एक संकल्प है—नैतिकता, राष्ट्रनिर्माण और विकास के पथ पर समर्पण का।
उन्होंने कहा कि पार्टी की धर्मनिरपेक्षता की भावना, सामाजिक समरसता तथा जनसेवा आधारित राजनीति ही भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाती है। साथ ही उन्होंने बताया कि नैनीताल, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज हुई है — होल्डिंग टैंक सिस्टम, स्मार्ट टाउन योजना, और विशेष रूप से हल्द्वानी से नैनीताल तक 4-लेन सड़क परियोजना की स्वीकृति इस दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कांचीधाम और नैनीताल क्षेत्र में तीव्र गति से धार्मिक पर्यटन एवं आधारभूत ढांचे का विकास हो रहा है, जो आने वाले वर्षों में क्षेत्रीय युवाओं को रोज़गार और सम्मानजनक जीवन देगा।
इस कार्यक्रम में भाजपा के मोर्चा और प्रकोष्ठों को विशेष जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं ताकि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकें। सभी कार्यकर्ताओं को भारत 2047 के नव निर्माण हेतु संकल्प भी दिलाया गया, तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की,सलाहकार मंडी समिति मनोज जोशी,अरविंद पडियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, बिमला अधिकारी, दया किशन पोखरिया, मोहन नेगी, हरीश राणा, विक्रम राठौर, पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीना मेहरा, जीवंती भट्ट,आयुष भंडारी, भारत मेहरा, कमल जोशी,प्रदीप आर्या,निखिल बिष्ट, मोहित साह, प्रखर रावत, राहुल नेगी, रोहित जोशी, मारुति साह, प्रो. ललित तिवारी, नीतू जोशी, सभासद लता दफौटी,भगवत रावत,पूरन बिष्ट,मनोज जगाती,गजाला कमाल, काजल आर्या, मयंक पंत,अरुण कुमार,अमिता साह,प्रेम सागर,शैलेन्द्र बर्गली,कैलाश रौतेला,विक्रम रावत,संतोष कुमार, आशा आर्या, दीपिका बिनवाल, कविता गंगोला, राधा खोलिया, ज्योति डोंडियाल, सुमन माहौरी, तारा राणा, विकास जोशी, विकास वर्मा, नीरज साह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हरीश राणा द्वारा किया गया और स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *