एम एम टी टी सी तथा वनस्पति विघटन विभाग कुमाऊं यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित
वनस्पति विज्ञान के ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स में किया व्याख्यान


नैनीताल। एम एम टी टी सी तथा वनस्पति विघटन विभाग कुमाऊं यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित वनस्पति विज्ञान के ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स में बुधवार को पूर्व कुलपति तथा फैलो ऑफ नेशनल अकादमी प्रो एस पी सिंह तथा पदम अनूप साह , पर्यावरण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर ने व्याख्यान दिया। इस दौरान कार्यक्रम में अनूप साह ने हिमालय जैव विविधता पर व्याख्यान करते हुए कहा कि हिमालय जैव विविधता का भंडार है । यहां का पर्यावरण इन्हीं जैव विविधता से आच्छादित है यह की संस्कृति में प्रकृति का स्नेह तथा वर्णन मिलता है। अनूप साह ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करना जरूरी है अपने व्याख्यान में प्रो एस पी सिंह ने कहा कि हिमालय में जलवायु परिवर्तन का असर दिखाई दे रहा है यह बर्षा ,धूप के साथ पौधे भी इससे प्रभावित हो रहे है कार्बन डाइऑक्साइड का बढ़ना तथा वाहनों का अधिक संख्या में उपयोग एयर क्वालिटी को प्रभात कर रहा है। हमें सावधान तथा प्रकृति का सतत कर्मी उपयोग करना होगा । डॉ चंद्रशेखर ने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र में सभी प्रजातियां महत्वपूर्ण है तथा सभी का अधिकार भी समान है। इस मौके पर ऑनलाइन व्याख्यान में संयोजक प्रो ललित तिवारी ,डॉ रितेश साह, जतिन सहित देश के विभिन्न भागों के 156 प्रतिभागी प्रतिभाग किया है।




















