March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

गर्भवती महिला की मदद करने पर

0
1001417151
012 013
111 222 333

सीपीयू कर्मियों को एस एस पी प्रहलाद मीणा ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

नैनीताल। भीमताल निवासी एक गर्भवती महिला की हालत रास्ते में अचानक बिगड़ने पर, नैनीताल पुलिस के सीपीयू कर्मियों उप निरीक्षक विक्रम सिंह और कांस्टेबल रोहित सिंह ने मानवीय संवेदनाओं और तत्परता का परिचय देते हुए वाहन को स्कॉर्ट कर सुरक्षित रूप से हल्द्वानी एस के नर्सिंग होम पहुंचाया। समय पर सहायता मिलने से महिला और नवजात शिशु दोनों की जान बचाई जा सकी इस सराहनीय और जीवनरक्षक कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने दोनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। और उनके इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की है और उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ और संवेदनशील पुलिसकर्मी विभाग की असली पहचान हैं। इनकी निष्ठा, मानवीयता और तत्पर सेवा भावना, पूरे बल के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे कार्य न केवल जीवन बचाते हैं, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान को भी सशक्त करते हैं।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *