March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा

0
1001416629
012 013
111 222 333

पौधारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित

ग्लास हाउस में मिर्च के पौधे भी लगाए

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की प्रक्रिया के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को वनस्पति विज्ञान विभाग ,एलुमनी सेल तथा विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय तथा इग्नू द्वारा आयोजित किया गया । पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व संकायाध्यक्ष गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रॉफ एन एस विष्ट , पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो नीरजा पांडे ,प्रो वाई एस रावत , बी एच यू के प्रोफेसर हिरदेश मिश्रा , विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी , डॉ धनी अल्मोड़ा यूनिवर्सिटी, प्रो किरण बरगली ,प्रो नीलू लधियाल , प्रो अनिल बिष्ट ,डॉ कपिल खुलबे ,डॉ हर्ष चौहान ,डॉ नवीन पांडे , डॉ प्रभा पंत द्वारा हाइड्रैंजियम के पौधे लगाए गए। आज के कार्य क्रम में ग्लास हाउस में मिर्च के पौधे भी लगाए गए जिन्हें बेतालघाट से डॉ पंकज सिंह द्वारा उपलब्ध कराया गया । इस अवसर पर प्रो एन एस विष्ट ने कहा कि पौधे जीवन का सबसे महत्पूर्ण उपहार है जो जीवन को आनंदित तथा उसकी रक्षा कवच का काम भी करता है। कार्यक्रम पूर्व राज्यपाल तथा पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर आयोजित किया गया । विभागाध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ने बताया कि विभाग की पहल पर बरसात पर पौधारोपण के अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे । कार्य क्रम में विभाग द्वारा तैयार पौधों के फ्लायर सभी अतिथियों को भेट किए गए। इस मौके पर कार्यक्रम में शोधार्थियों दिशा ,वसुंधरा ,हीरा , आस्था,मिहिर ,शिवानी ,विशाल ,लता ,ओली ,जगदीश पपने , मधुसुदन ,मोहित ,राधा ,लीला नए बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में सकारात्मक भूमिका निभाई है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *