March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

इग्नू में जुलाई 2025 सत्र में नए प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन शुरू अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025

0
012 013
111 222 333

इग्नू में जुलाई 2025 सत्र में पुनः पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन शुरू अंतिम तिथि 30 जून 2025

नैनीताल। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2025 सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। शिक्षार्थी अंतिम तिथि तक इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन एवं ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि शिक्षार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट WWW.IGNOU.AC.IN पर जाकर स्टूडेंट सर्विसेज के एडमिशन सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन/ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी पोर्टल के प्रोग्राम सेक्शन में दी गयी है। प्रवेश की पुष्टि के बाद योग्य छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in/ पर भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के समय शिक्षार्थी अपना ही ईमेल और मोबाइल नंबर प्रदान करें जिससे कि इग्नू द्वारा भेजी जाने वाली महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे शिक्षार्थियों तक पहुंचे। ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है उसके लिए EMPC-IGNOU के आधिकारिक YouTube चैनल पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवेदन जमा करने के लिए DEB ID अनिवार्य है। कृपया आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी DEB ID अवश्य बनाएँ। DEB ID किस प्रकार बनानी है उसके लिए निम्न लिंक पर जाकर प्रक्रिया से अवगत हुआ जा सकता है।
https://www.ignou.ac.in/viewFile/SRD/notification/DEBIDCreation.pdf

उन्होंने आगे बताया कि उत्तराखंड के लगभग प्रत्येक जिले में विभिन्न अध्ययन केंद्रों के माध्यम से इग्नू का नेटवर्क फैला हुआ है। शिक्षार्थी इन अध्ययन केंद्रों पर जाकर केंद्र के समन्वयक से दूरस्थ शिक्षा प्रणाली एवं इसमें प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून , पौड़ी , रुद्रप्रयाग , उत्तरकाशी , चमोली एवं कुमाऊँ क्षेत्र में उधम सिंह नगर , अल्मोड़ा , पिथौरागढ़ , चम्पावत , नैनीताल एवं बागेश्वर जिलों में इग्नू के अध्ययन केंद्र स्थित हैं। शिक्षार्थियों की सुविधा हेतु कुछ जिलों में एक से अधिक अध्ययन केंद्र उपलब्ध हैं।

जो शिक्षार्थी जुलाई 2025 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण के पात्र हैं ऐसे छात्र निम्न लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर जाकर अंतिम तिथि दिनांक 30 जून 2025 तक पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *