अपर माल रोड और जू क्षेत्र के लोग एक एक बून्द पानी के लिए तरसे
विभाग की मिली भगत से क्षेत्र के होटलो में पानी की टंकियां लबालब भरी

नैनीताल। सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन के दौरान शहर में पानी की किलत हर वार्ड में देखने को मिलती है लेकिन पिछले काफी दिनों से अपर माल रोड वार्ड और जू क्षेत्र में लोग पानी की बूंद के लिए तरस रहे है। लेकिन उस क्षेत्र के होटलो में पानी की टंकियां लबालब भरी है। ऐसा प्रतीक हो रहा है मोटरो से पानी होटल वाले खींच ले रहे हैं। जिस कारण घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। बता दें उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है दिक्कत सिर्फ स्थानीय लोगों को है जो एक-एक बूँद पानी के लिए तरस रहे हैंl जल संस्थान को शिकायत करने के बाद भी समस्या जसकी तस है। लोगों को आरोप है होटल वालों के साथ कर्मचारी मिले हैं होटल में पानी की दिक्कत नहीं है आम आदमी बूंद बूंद के लिए तरस रहा है। वार्ड के लोगों का कहना है अगर जल्दी ही पानी की किल्लत दूर नहीं हुई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी




















