March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

राज्यपाल गुरमीत से मिले

0
1001405479
012 013
111 222 333

बोट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारी

बोट स्टैंड पर बारिश से बचाव के लिए शेल्टर निर्माण की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रसिद्ध राजभवन में मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार में बोट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नैनी झील के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के समक्ष कई सुझाव रखे। उन्होंने झील में बने बोट स्टैंड पर बारिश से बचाव के लिए शेल्टर निर्माण को यथाशीघ्र कराने, झील को जाने वाली सीढ़ियों की मरम्मत और उसमें सुरक्षा चैन लगाए जाने और टिकट काउंटर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यपाल ने सभी सुझावों को सुनते हुए कहा कि नैनीताल की झील न केवल प्रदेश, बल्कि देशभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, और इसका संरक्षण सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। राज्यपाल ने बताया कि नैनी झील का तकनीकी सर्वेक्षण नेशनल हाइड्रोग्राफर ऑफिस देहरादून द्वारा किया गया है और उसकी रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। राज्यपाल ने बैठक के दौरान कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए बोट चालक वास्तव में एक प्रकार के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। उन्होंने कहा कि बोट चालक न केवल पर्यटकों को नैनी झील की सैर कराते हैं, बल्कि उन्हें नैनीताल की विशिष्टताओं, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की जानकारी भी देते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं और सुझावों के समाधान हेतु संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन, मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री से समन्वय स्थापित कर ठोस कार्यवाही की जाएगी। बैठक में बोट एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट सहित बोट एसोसिएशन के पदाधिकारी विक्रम सिंह, नैन सिंह एवं विजय कुमार उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *