कडाके की सर्दी में भी निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी संध्या ने मांगे वोट कहा


राजनीतिक पार्टियों से तंग आ चुका है शहर मांग रहा है बदलाव

नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका चुनाव अपने शबाब पर आने लगा हैl

और सभी प्रत्याशी ठंड में भी सुबह से ही प्रचार में निकल रहे हैंl निर्दलीय अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संध्या शर्मा ने कडाके की ठंड की परवाह किए बगैर अपने कार्यकर्ताओं के साथ सात नंबर स्नो व्यू सहित अन्य क्षेत्रो से प्रचार शुरू कियाl

और मतदाताओं के पास पहुंचकर हाथ जोड़कर उनसे अपने पक्ष में वोट मांगे लोगों का प्यार और आशीर्वाद पाकर कई जगह संध्या भावुक भी नजर आई मतदाताओं ने उन्हें गले लगाकर और सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया l उनके कार्यकर्ताओं में जोश है और वह मतदाताओं से वोट मांगते समय कह रहे हैं शहर राजनीतिक पार्टियों से तंग आ चुका है और वह बदलाव चाहता है l तो लोग इस बार निर्दलीय युवा प्रत्याशी संध्या शर्मा को अपना सपोर्ट और मत देकर भारी वोटो से विजय बनाएंl उनके कार्यकर्ताओं ठंड में भी जोश भरा हुआ हैl और सभी कार्यकर्ता टोली बनाकर अलग-अलग क्षेत्र में संध्या के प्रचार में जुटे हुए हैंl इस मौके पर अमित पांडे, फैजान, मनीष बिष्ट, दीपक कुमार,सहित दर्जनों कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे हैंl




















