February 11, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

भीमताल वार्ड तीन बिलासपुर में पानी की समस्या से लोग बेहाल

0
012 013
111 222 333

बृजवासी ने विभाग को अवगत कराते हुए नलो में पानी की मांग की

भीमताल नैनीतालl नगर पंचायत भीमताल के नवनिर्वाचित वार्ड 3 का बिलासपुर क्षेत्र पिछले कई समय से पेयजल की मार झेल रहा है जल संस्थान के उपभोक्ता सभी बिलासपुर वासी पाईप लाईन में पानी के प्रेशर की कमी की मार झेल रहे हैं लोगों का कहना कि विभाग जल वितरण प्रणाली पर ठीक से कार्य नहीं कर रहा है जिसके चलते उन्हें दूर दराज जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है साथ ही पूर्व में जिला पंचायत से बनी पेयजल योजना पर डेढ़ साल पूर्व नगर पंचायत भीमताल ने सरकारी वित्त से पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया किन्तु बिलासपुर के अधिकांश परिवार सड़क के नीचे व ऊपर जो इस लाईन से पूर्व से जुड़े थे उनके नल तक पानी नहीं आ रहा है, नल सूखे पड़े है, बिलासपुर के कई परिवार विभागीय लापरवाही एवं अव्यवस्था के कारण आज तक पेयजल कनेक्शन नहीं ले सके, लोगों का कहना है कि जल संस्थान विभाग की अनदेखी कार्यप्रणाली के चलते आज लोग जाड़ों के दिनों में भी पेयजल को परेशान है, उनके नल सूखे पड़े है बार-बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी पानी नहीं दिया जा रहा है, जिसको लेकर स्थानीय बिलासपुर वासियों ने अपने सभासद उम्मीदवार सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी से शिकायत की, लोगों की दैनिक जीवन से जुड़ी पीड़ा को देखते बृजवासी ने जल संस्थान विभाग एवं जिला प्रशासन से तत्काल उचित पेयजल व्यवस्था बनाकर, लाईनों में सुधार कर सभी बिलासपुर वासियों को पेयजल उपलब्ध कराने कि माँग की, आशा है विभाग आपसी समन्वयन एवं उचित व्यवस्था बनाकर नवनिर्वाचित वार्ड बिलासपुर की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करेगा अन्यथा विभागों को लोगों के रोष का सामना करना पड़ेगा जिसका जिम्मेदार विभाग रहेगा l

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *