September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे पीड़िता के घर

0
1001230869
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

घर पर नही मिला पीड़ित परिवार

कार्यकर्ताओं ने दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए जगन्य अपराध का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। वही आज शनिवार नगर की मातृशक्ति ने तल्लीताल डांठ पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करी है। इस दौरान नगर की सैकड़ो महिलाएं और पुरुष इस प्रदर्शन में शामिल रहे। आज भाजपा कार्यकर्ता पीड़िता के घर पहुंचे वही परिवारजन घर में नहीं होने के कारण वापस लौट आए। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य कहा की जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले। उन्होंने दोषी को सख्त से सख्त कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा पीड़िता के घर वालों के साथ कंधे से कंधा मिलकर साथ है और उनकी आर्थिक मदद की जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, आनंद बिष्ट, लाल सिंह, गोपाल जोशी, चंदन सिंह, गोपाल सिंह व संतोष कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *