सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के क्लास रूम में लगी

फायर कर्मियों ने आग पर पाया काबू बड़ी दुर्घटना होने से टली

भवाली नैनीताल l सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के क्लास रूम में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही| अग्निशमन अधिकारी नैनीताल किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में फायर यूनिट नैनीताल व फायर यूनिट भीमताल घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया बता दें आग सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के क्लास रूम मे शॉर्ट सर्किट से लगी थील

जिसे फायर यूनिट द्वारा एम एफ ई से पंपिंग कर दो डिलेवरी होज पाईप फैलाकर कडी मशक्कद कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया व अन्य कमरों तक पहुंचने से रोका गया आग से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई l इस मौके पर एफएसओ किशोर उपाध्याय,
फायर कर्मी भोपाल सिंह, रमेश चंद ,मोo उमर, रविं चंद, किशोर सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायाl




















