डीएसबी परिसर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत को कूटा ने किया सम्मानित
नैनीताल । सरोवर नगरी में कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत को कुमाऊँ विवि शिक्षक संघ (कूटा) द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रो. पंत को शॉल ओढाकर तथा उनका पोट्र्रेट भेंट किया गया ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रो.पंत के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी,उपाध्यक्ष प्रो. नीलू लोधियाल,प्रो. आर सी जोशी, प्रो. सुषमा टमटा, डॉ विजय कुमार, डॉ महेश आर्य, डॉ शिवांगी चन्याल, डॉ दीपिका पंत तथा डॉ रितेश साह, डॉ अशोक कुमार व डॉ.रीना सिंह तथा डॉ निधि व डॉ. हर्ष चौहान शामिल रहे।




















