ब्लू डायमंड क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता मैं
मुख्य अतिथि नगर पालिका सभासद शीतल कटियार ने

खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया मैच का शुभारंभ

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए मैदान में बीते रोज बुधवार को ब्लू डायमंड क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता मैं मुख्य अतिथि हरी नगर वार्ड की सभासद शीतल कटियार द्वारा खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए मैच का शुभारंभ किया गयाl बता दे प्रतियोगिता में तीन मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में आरबीएस नैनीताल ने बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में न्यू जनरेशन की टीम 55 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में माउंटेन वॉरियर्स ने 180 रनों का लक्ष्य रखा। साल्टर की टीम पीछा करते हुए मात्र 77 रन ही बना सकी। तीसरे मैच आरवाईसी और शिक्षा विभाग के मध्य होना था, लेकिन शिक्षा विभाग की टीम नहीं पहुंची। जिसके चलते आरवाईसी ने अगले चरण में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता शुभारंभ के मौके पर भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला सभासद मनोज जगाती भी मौजूद थेl आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि नगर पालिका हरी नगर वार्ड की सभासद शीतल कटियार और सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।




















