देव भूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत
प्रतिभागियों को जूट से बैग, फाइल फोल्डर बनाने का प्रशिक्षण दिया

नैनीतालl सरोवर नगरी में वाणिज्य विभाग डीएसबी परिसर नैनीताल द्वारा देव भूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम में बुधवार नौवें दिवस प्रतिभागियों को मिस किवा सिंह तथा मीना रिवाडी ने व्याख्यान दिया । देवभूमि उद्यमिता योजना केंद्र वाणिज्य विभाग द्वारा डॉ.भूपेंद्र मेहरा, मिस किवा सिंह तथा मीना रिवाडी का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्रथम सत्र में मिस किवा सिंह फाउंडर ऑफ माउंटेन विलेज , एंटरप्रेन्योर मोटीवेटर द्वारा प्रतिभागियों को उद्यमिता विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उद्यमिता की विशेषताओं , गुणों तथा महत्व को समझाया। मिस सिंह सरकारी स्कूलों , छोटे छोटे स्कूल जहां अंडर प्रिविलेज बच्चे पढ़ते हैं में उद्यमिता गुणों का विकास तथा बच्चों के आत्मविश्वास को विकसित करने का काम निस्वार्थ करती हैं। दूसरे सत्र में मीना रिवाडी चेष्टा, एन जी ओ द्वारा प्रतिभागियों को जूट से बैग, फाइल फोल्डर तथा अन्य सोविनियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया ,उन्होंने प्रतिभागियों को जूट के उपयोग से होने वाले लाभ तथा इसे बाजार विपणन को समझाने के साथ साथ हैंड्स ऑन कार्यशाला कर प्रतिभागियों से इसके उत्पाद बनवाए। कार्यक्रम में डॉ विजय कुमार, डॉ.भूपेंद्र मेहरा,मिस किवा सिंह, मीना रिवाडी के साथ साथ प्रतिभागी उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन डॉ.विजय कुमार नोडल अधिकारी ने कियाl




















