लेक सिटी वेलफेयर क्लब की आभा बनी अध्यक्ष और सरिता सचिव

नैनीतालl सरोवर नगरी की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब के रविवार को वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से आभा शाह को अध्यक्ष और सरिता त्रिपाठी को सचिव को चुना गयाl बता दें पहले सभी सदस्यों की बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल के नेतृत्व में आयोजित की गईl तत्पश्चात चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी वह सहायक चुनाव अधिकारी प्रगति जैन के मार्गदर्शन में क्लब की कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध हुआ क्लब की नई कार्यकारिणी में डॉक्टर पल्लवी को उपाध्यक्ष रमा तिवारी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष तनु सिंह को उपसचिव रमा भट्ट को कोषाध्यक्ष प्रगति जैन को सांस्कृतिक सचिव तुसी शाह को मीडिया प्रभारी हेमा भट्ट को संस्थापक अध्यक्ष रानी शाह को कोऑर्डिनेटर सीमा सेठ रेखा पंत अमिताशाह एवं कविता त्रिपाठी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया रेखा जोशी को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गयाl बैठक में सभी क्लब की सदस्य फिरोजी कलर की साड़ी पहन कर पहुंची थी जो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीl नव नियुक्त अध्यक्ष अध्यक्ष आभासाह और सचिव सरिता त्रिपाठी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा जो जिम्मेदारी मुझे सोपी गई हैl मैं सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगीl और पूर्व की तरह क्लब सामाजिक रचनात्मक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को किया जाएगाl
टोली जन्माष्टमी महोत्सव मेरी माटी मेरा देश आदि कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का विशेष प्रयास करेगाl निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल और पूर्व सचिव दीपा पांडे ने सभी का सफल कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त कियाl इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल, गीता शाह, विनीता पांडे, नीरू शाह, ज्योति वर्मा, जय वर्मा, आशा पांडे, मीनू बुधलाकोठी, अमिता शाह शेरवानी दया कुंवर, तनप्रीत, सोनू शाह, खष्टी बिष्ट, लीला राज, सरस्वती शिराला,। नीलम गुप्ता, कंचन जोशी, शाहिद अन्य सदस्य मौजूद थेl




















