होटल व्यवसाय और समाजसेवी अजय लाल ने संसद भट्ट से की शिष्टाचार भेंट

शहर की समस्याओं को लेकर उनके समाधान का किया निवेदन
नैनीताल। सरोवर नगरी के जाने-माने समाजसेवी एवं होटल व्यवसाई अजय लाल ने बीते दिनों क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अजय भट्ट के आवास हल्द्वानी में जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उनसे चर्चा की और समाधान करने का निवेदन कियाl मुलाकात के दौरान अजय लाल ने पुष्पगुच्छ देकर सांसद भट्ट का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत भी मौजूद थेl




















