March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

वनाग्नि के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए

0
1000670941
012 013
111 222 333

मनोरा रेंज के 75 कर्मचारी तथा भवाली रेंज के 25 कर्मचारी

विभागीय स्टाफ की निगरानी में फायर ड्रिल का कार्य किया

नैनीतालl वनाग्नि काल 2025 में वनाग्नि के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल की मनोरा रेंज अन्तर्गत आज रविवार को मनोरा रेंज के मोरा कक्ष संख्या 4 हल्द्वानी नैनीताल मोटर मार्ग के किनारे उप प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल एवं वन क्षेत्रधिकारी, मनोरा रेंज तथा मनोरा रेंज के 75 कर्मचारी तथा भवाली रेंज के 25 कर्मचारी, जिनमें फायर वाचर एवं विभागीय स्टाफ की निगरानी में फायर ड्रिल का कार्य किया गया। इस दौरान वन पंचायत सलड़ी एवं ज्योली के सरपंच भी उपस्थित रहे। वन विभाग द्वारा फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इण्डिया की साईट पर प्रतिदिन निगरानी रखी जा रही है तथा वर्षामापी यंत्रों तथा मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के आधार पर वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील वन क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरती जा रही है तथा विभाग द्वारा अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय ग्रामीणों / वन पंचायत सरपंचों एवं स्थानीय ग्रामीणों को जोड़ा गया है तथा एप्प के माध्यम से बहुत ही न्यून समयान्तर्गत विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों/विश्वविद्यालयों एवं सरकारी एवं अर्द्धसरकारी संस्थानों में वनाग्नि काल में वनों की अग्नि से सुरक्षा एवं व्यापक रणनीति एवं प्रचार प्रसार हेतु संस्थानों के प्रमुखों के साथ गोष्ठी एवं समन्वय स्थापित कर वनाग्नि के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया हैl बता दे नैनीताल वन प्रभाग, अन्तर्गत वनाग्नि काल 2025 में वनाग्नि के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु कुल 70 क्रू स्टेशन स्थापित किये गये हैं, जिनमें प्रत्येक क्रू स्टेशन में चार-चार फायर वाचरों की तैनाती प्रस्तावित की गई है। प्रभाग द्वारा विगत वनाग्नि काल 2024 में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों को जी० आई० एस० मैपिंग की गई है एवं संवेदनशील वन क्षेत्रों / मोटर मार्गों के समीप विभाग द्वारा वनाग्नि के सम्बन्ध में चेतावनी बोर्ड स्थापित किये गये हैं। नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल द्वारा वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील मोटर मार्गों / राष्ट्रीय मार्गों आदि में फायर मोबाईल फायर टेण्डर की तैनाती की कार्यवाही की गई है। वनाग्नि काल 2025 में वनाग्नि के सम्बन्ध में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वनाग्नि की विभिषिका के मद्देजनर विभाग द्वारा माह अक्टूबर, 2024 से लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैl

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *