March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

युग्मांच द्वारा 29वें होली महोत्सव में

0
1000669139
012 013
111 222 333

खड़ी होली के होल्यारो ने किया मंत्रमुग्ध

होल्यार अमर सिंह, हयात बिष्ट, विमला तिवारी, मोहिनी बिष्ट सम्मानित

नैनीतालl सरोवर नगरी के मां नैना देवी मंदिर में युगमंच की पहल पर आयोजित 29 में होली होली महोत्सव में रूप सिंह गैडा के नेतृत्व में आए खड़ी होली के दल ने आकर्षक प्रस्तुतियां दींl होली गायन में भगवान शिव, कृष्ण और राम जी को समर्पित होली से सुन्दर शुभारंभ किया गयाl शिव को समर्पित होली के बोल- चारों दिशाओ से जातुर आए, भीड़ पडी शिव मंदिर में,शिव दर्शन दें. कृष्ण को समर्पित होली के बोल- तुम दूर दिशा मत जाओ, खेलो कन्हैया आगन में. रस से भरी होली के बोल- छलक छलक छलकाय गोरी नैना तुम्हारे रसा भरे, मैं डडिया बन जाऊँ, गोरी नैना तुम्हारे रसा भरे, ने सभी का मन मोह लियाl होली में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा खड़ी होली से सभी को उत्साहित कियाl
बता दें होली महोत्सव शारदा संघ, मां नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट, नैनीताल समाचार, संस्कृति विभाग सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा योगदान दिया जा रहा हैl इस दौरान मुख्य अतिथि अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, सहित विशिष्ट अतिथियों आलोक साह, गीता साह, अमिता साह, द्वारा संयुक्त रूप से होल्यार अमर सिंह गैडा, हयात सिंह बिष्ट, विमला तिवारी, मोहिनी बिष्ट सहित सभी दल एवं कार्यशाला के बाल कलाकारों को सम्मानित किया गयाl युगमंच द्वारा डॉo सरस्वती खेलवाल एवं वरिष्ट समाज सेवी अमिता साह को सम्मानित किया गयाl इसके पश्चात रामसेवक सभा मल्लीताल में विद्यार्थियों सहित 14 महिला दलों द्वारा होली प्रस्तुत की गई. जिसमें वृंदावन पब्लिक स्कूल सहित सी आर एस टी की प्राथमिक शाखा, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, सी आर एस टी तथा सैनिक स्कूल एवं युगमंच कार्यशाला के बाल होल्यार द्वारा गाने एवं स्वांग प्रस्तुतियां दी गईl इस मौके पर मनोज साह, गिरीश जोशी, डॉ विजय कृष्ण, मिथिलेश पांडे, जगदीश बवाडी, अशोक साह, विमल साह, वेद साह आदि सहित महोत्सव को सफल बनाने में युगमंच के राजेंद्र लाल साह, जहूर आलम, भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, मनोज कुमार मनु, अनिल कुमार, रफत आलम, अमिता साह, अदिति खुराना, जय जोशी, दिनेश उपाध्याय, दीपक सहदेव, डॉ. हिमांशु पांडे, स्वतंत्र साह, कनिका रावत राणा, संजू, सहित नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, प्रदीप साह, शैलेश मेलकानि, बसंत जोशी, बसंत पांडे,गणेश, चंद्र शेखर तिवारी, जीवन तिवारी आदि द्वारा योगदान दिया गयाl

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *