November 27, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय मे छात्र-छात्राओं को दिया गया स्व जनगणना का विशेष प्रशिक्षण

0
1006279842
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। जिले के शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य की अध्यक्षता तथा विभाग प्रभारी एवम जनगणना नोडल अधिकारी डा. तरुण कुमार आर्य के निर्देशन में स्व गणना (जनगणना-२०२७) हेतु कार्यशाला तथा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में  भारत का संविधान:राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का प्रतीक शीर्षक पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला का उद्देश्य छात्र छात्राओं को स्व गणना का महत्व एवम प्रक्रिया से अवगत कराना था।कार्यशाला के प्रारंभ में जनगणना अधिकारी बेतालघाट बनवारी लाल तथा  मोहित डौर्बी ने विद्यार्थियों को स्व गणना का महत्व एवम छात्रो की भूमिका के विषय में विस्तार से समझाया। कार्यशाला में तकनीकी सहायक तहसील बेतालघाट विजय कुमार ने प्रोजेकटर के माध्यम से स्व गणना की प्रत्येक प्रक्रिया से प्रत्यक्ष प्रदर्शन द्वारा छात्र छात्राओं को अवगत कराया।
कार्यशाला के पश्चात संविधान दिवस संगोष्ठी पर प्राचार्य द्वारा संविधान के महत्वए उद्देश्य एवम आवश्यकता पर प्रकाश डाला और संविधान की उद्देशिका का समस्त महाविद्यालय कार्मिकों, तहसील कार्मिकों एवम छात्र छात्राओं सहित का वाचन किया गया। विभाग प्रभारी डॉ. तरुण कुमार आर्य ने भारतीय संविधान में राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के तत्वो पर विस्तार से चर्चा की साथ ही उन्होंने अधिकारों के साथ साथ नागरिको कर्तव्यों के मह्त्व पर भी प्रकाश डालते हुए स्व गणना को महत्वपूर्ण कर्तव्य बताया। कार्यक्रम मे विशाखा, निर्मला, रुचि, खुशी, इरम बेनजीर तथा शीतल बोहरा ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यशाला तथा संगोष्ठी में महाविद्यालय से डॉ. जयति दीक्षित, डॉ0 ईप्सिता सिंह,संतोष भारती, सपना आर्या,भाष्करानंद पंत, मुकेश रावत,अनिलनाथ, प्रेमा देवी सहित छात्र छात्राएं तथा तहसील बेतालघाट से बनवारी लाल, सुरेश सनवाल, सागर बधानी,प्रमोद कुमार,कपिल कुमार व मोहित डौर्बी व प्रेमा बिष्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *