October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1005950722
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रतिष्ठित ठंडी सड़क पर चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

नैनीताल। सरोवर नगरी मे क्लीन नैनीताल युवाओं की टीम के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने रविवार को ठंडी सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे बैठने और घूमने आने वाले लोगों द्वारा छोड़े गए कूड़े-कचरे को एकत्र कर क्षेत्र की साफ-सफाई की। साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान
टीम के संस्थापक आशु निगम ने कहा कि जब तक नैनीताल का युवा वर्ग अपने शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी नहीं उठाएगा, तब तक प्रदूषण और गंदगी की समस्या बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। टीम के सदस्य प्रशांत तिवारी ने लोगों से नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर अभियान में कृष्णा, शिवानी, दीक्षा, दीवा, समरीन, फैसल, रोजी, जाग्रत, दीपक फर्त्याल, पाखी, लगीमा, आशु निगम, ऋतिक, मोहित, अभिनव और नितिन जॉन सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *