October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

महासंघ चुनाव प्रारंभ, सभी पदों में एक एक नामांकन

0
1005940184
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

लिंक मैं क्लिक कर खबर में जाने निर्विरोध कौन-कौन बना पदाधिकारी

नैनीताल सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव हेतु चुनाव अधिसूचना जारी हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी कुंवर सिंह जलाल एवं सहायक चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसी के तहत मुख्य चुनाव अधिकारी कुंवर सिंह जलाल ने बताया कि महासंघ के संविधान के तहत संगठन में तीन पद क्रमशः अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया की अधिसूचना जारी की गई थी। इसी के तहत तीन पदों के लिए अध्यक्ष , महामंत्री, कोषाध्यक्ष पदों में क्रमशः अध्यक्ष पद पर दीपक सिंह, महामंत्री पद हेतु गणेश सिंह बिष्ट एवं कोषाध्यक्ष में मनीष कुमार ने नामांकन पत्र भरा

श्री जलाल जी द्वारा बताया गया कि निर्वाचित पदों के नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत तीनों पदों क्रमशः अध्यक्ष में दीपक सिंह महामंत्री में गणेश सिंह बिष्ट और कोषाध्यक्ष में मनीष कुमार के नामांकन वैध पाए गए हैं। इसके बाद तीनों पदों पर निर्विरोध चुनाव होना निश्चित है। इस मौके पर चुनाव में उपस्थित उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत और प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला और तीनों घटक संघों के प्रशासनिक भवन संघ के अध्यक्ष मोहित सनवाल, डी एस बी परिसर संघ के अध्यक्ष नंदा बल्लभ पालीवाल, भीमताल परिसर के सचिव हीरा सिंह किरौला, बिशन सिंह बिष्ट, दलीप सिंह नेगी, ओम प्रकाश, संजीत राम, जगदीश सती, तारा सिंह, गोपाल कपिल, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *