March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

आम जनता के लिए सार्वजनिक ओपन डे आयोजित

0
1000597702
012 013
111 222 333

4 मार्च को विद्यार्थियों के लिए एरीज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस होगा कार्यक्रम

नैनीतालl सरोवर नगरी स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

शुक्रवार 28 फरवरी को ऑनलाइन वैज्ञानिक व्याख्यानों के बाद, रविवार 2 मार्च को आम जनता के लिए सार्वजनिक ओपन डे आयोजित किया गया था। इस ओपन डे में लोगों ने कई रोचक गतिविधियों का लाभ उठाया। एरीज विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस कड़ी में मंगलवार 4 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए ओपन डे आयोजित किया गया है, जिसमें वेधशाला का भ्रमण, दूरबीन से सूर्य के धब्बे देखना, वैज्ञानिकों से बातचीत इत्यादि शामिल हैं। कक्षा 8-10 तथा कक्षा 11 व उससे बड़े विद्यार्थियों के लिए क्विज़ (Quiz) प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। शिक्षक अपने विद्यार्थियों को एरीज ले जाने के लिए डॉ यादव से 9920460659 पर संपर्क कर सकते हैं।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *