October 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी में मां दुर्गा महोत्सव का हुआ आगाज

0
1005782297
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कलश यात्रा के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली झाकिया

oplus_0

नैनीताल। सरोवर नगरी में मां दुर्गा महोत्सव का आगाज आज शुक्रवार से कलश यात्रा के साथ हो गया है बता दें सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के सौजन्य से दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ नैना देवी मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाल कर किया गया। कलश यात्रा मां नैना देवी मंदिर से प्रारंभ हुई जो पंत पार्क होते हुए बड़ा बाजार से वापस मां नैना देवी मंदिर में संपन्न हुई इस कलश यात्रा में मां के भक्त शामिल हुए जिसमें पारंपरिक परिधान पहनी महिलाओं ने कलश सर पर रखकर यात्रा निकाली इसमें शहर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सम्मिलित होकर मां के जयकारे लगाए। बैंड बाजा और छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
सांस्कृतिक झांकी में कुमाऊनी व बंगाली संस्कृति का मिलन देखने को मिला। मां नैना देवी मंदिर में शाम को मां दुर्गा की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा विधि विधान से की जायेगी। इस दौरान उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि इस वर्ष समूह की महिलाओं ने खूब बड़ कर हिसा लिया है। वही सुबह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर मैराथन का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर डॉली भट्टाचार्य ,सुमन शाह, मुन्नी भट्ट, सरिता कुरिया ममता भट्ट, सीमा पांडे, तापसी मोइतो ,निभा वर्मा, रुचि वर्मा , मंजू बोरा, मंजू रौतेला , तृप्ति मंजूमदार , कुसुमलता सनवाल, रश्मी राणा,अमिता शाह सहित शहर की अन्य महिलाए और भक्तगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *