शारदा संघ के तत्वाधान में हुई आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया पुरुस्कृत

नैनीताल । शारदा संघ नैनीताल एवं प्रायोजक द नैनीताल बैंक लिमिटेड के सहयोग से आयोजित ५६वीं ऑन द स्पॉट बाल चित्रकला प्रतियोगिता-२०२६ का पुरस्कार वितरण समारोह बीरवार को शारदा संघ सभागार में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता के तहत ६ वर्गो में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को
मुखय अतिथि कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलसचिव प्रो. रितेश साह व विशिष्ट अतिथि कुमाऊँ विश्वविद्यालय के ही फ ॉरेंसिक साइंस संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. महेंद्र सिंह राणा ने पुरुस्कार देकर सममानित किया।
प्रतियोगिता के तहत टाइनी टॉट्स समूह में गुरनाज कौर,अव्रनील सिंह महरा,अभिजीत,वैभवी राय व प्रिशी जोशी जबकि मिनी समूह में अविरल सिंह,लक्ष्य,फैजल,निशिका शर्मा तथा मोक्ष साह,सबजूनियर समूह में चित्राक्षी मठपाल,वेदांश जोशी,शिरका अधिकारी,प्राची तथा अर्णव बोरा वहीं जूनियर समूह में सारा कृष्णानी,दिव्यांशु पाठक,जिया बिष्ट,संस्कृति मौलखी तथा जागृति बिष्ट जबकि मिडिल समूह में
भावेश भट्ट,वैभवी मेहरा,भव्या बिष्ट,त्रिशिखा तथा विश्वाश छौंकर जबकि सीनियर समूह में कामाक्षी शाकय,संजना बिष्ट,राफि या परवीन,शालिनी तथा तेजस्वी कुमार ने क्रमश:पहला,दूसरा,तीसरा,चौथा व पांचवां पुरुस्कार हासिल किया।प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार के रूप में १ हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में ८०० रुपये जबकि तृतीय पुरस्कार के रूप में ६०० रुपएं तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में ४०० रुपएं की राशि दी गई।
नकद पुरस्कार शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट,
श्रीमती प्रभा साह पत्नी पूर्व महासचिव शारदा संघ स्वर्गीय घनश्याम लाल साह समेत सुशील नागपाल प्रोपराइटर नागपाल कमयुनिकेशन, मोहित गोयल प्रोपराइटर चाइनीज किचन तथा श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह द्वारा प्रदान किया गया।शारदा संघ ने पंडित चंद्रशेखर पंत संगीत विद्यालय के बच्चों के लिए विशेष लकी ड्रॉ पुरस्कार की व्यवस्था भी की। इसके प्रायोजन में आशी समूह के प्रबंध निदेशक विनोद दुआ का विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिता में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल ने शारदा संघ ट्रॉफ ी प्राप्त की। मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने समान रूप से ९-९ अंक प्राप्त किए परन्तु मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के विजेता प्रतिभागियों की संखया अधिक होने के कारण प्रतियोगिता के नियमानुसार प्रथम पुरस्कार इस विद्यालय को दिया गया,शारदा संघ ट्रॉफ ी एवं प्रथम पुरस्कार बिष्ट परिवार द्वारा प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट की पत्नी स्वर्गीय मंजू बिष्ट की स्मृति में प्रदान किया गया जबकि द्वितीय पुरस्कार द नैनीताल बैंक ट्रॉफ ी भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय को शारदा संघ के पूर्व महासचिव स्वर्गीय प्रो. घनश्याम लाल साह की स्मृति में दिया गया वहीं तृतीय पुरस्कार कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक ट्रॉफ ी लॉन्गव्यू पबलिक स्कूल नैनीताल को चाइनीज किचन के प्रोपराइटर मोहित गोयल द्वारा अपने पिता स्वर्गीय अनिल कुमार गोयल की स्मृति में प्रदान किया गया।
समारोह का मंच संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डा.मनोज सिंह बिष्ट व शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, सहयोगियों, विद्यालयों, गुरुजनों अभिभावकों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शारदा संघ परिवार के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ विजेता प्रतिभागी व आमंत्रित जन मौजूद रहे।

























