October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जनहित संस्था का शिष्टमंडल मिला पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल से

0
1005773594
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शहर में ई-रिक्शा और शौचालय के संबंध में की चर्चा

नैनीताल सरोवर नगरी में जनहित संस्था द्वारा जन समुदाय से जुड़े मुद्दों पर अग्रेतर उचित कारवाई हेतु संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के मार्गनिर्देशन में संस्था का शिष्टमंडल संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट व कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या शाह के नेतृत्व में आज गुरुवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर स्थानीय स्तर पर अनेक शौचालय में काफी समय से पाई जा रही है गंदगी व दुर्गंध मुक्त निराकरण हेतु शिस्टम मंडल द्वारा पुनः अनुरोध किया गया है कि इस संबंध में तुरंत कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है ।इसके अलावा और भी कोई बंद शौचालय वर्तमान में यदि खोले जा सके तो जन सामान्य के लिए उचित होगा जहां तक बी एम साह पार्क की समीप एक सुलभ शौचालय को निर्मित करने के संबंध में विगत वर्ष नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष के निर्देशों पर संस्था के पदाधिकारियों/सदस्यों व नगरपालिका के अभियंता द्वारा बी एम साह पार्क के सम्मुख स्थल निरीक्षण किया गया था परंतु इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई अमल पर नहीं लाई गई। अध्यक्ष नगरपालिका द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्थान पर जगह न होने से शौचालय बनाया जाना संभव नहीं हो पा रहा है ।संस्था के शिष्टमंडल द्वारा कहा गया कि उक्त स्थान का पुन:स्थल निरीक्षण कर पुरानी पत्रावली में यदि कोई स्थिति लंबित हो तो उसे ध्यान में रखते हुए पुनः स्थल का निरीक्षण कर लिया जाए। इस संबंध में अध्यक्ष महोदया ने इस प्रकरण पर पुनः सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। इसके अलावा माल रोड पर ई रिक्शाओं के रात्रि में संचालन बंद किए जाने के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष के सुझाव पर ई-रिक्शाओं के युनियन, पालिका परिषद अध्यक्ष व संस्था के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक सन्निकट आयोजित कर उचित निर्णय लिए जाने का प्रयास किया जाएगा और तदनुसार संस्था को भी अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर संस्था के शिष्ट मंडल में महेश चन्द्र आर्य महासचिव ममता शाह व भुवन कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *