लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्व थन में डांडिया क्वीन बनी मेनका व्यास
आसमान से उतनी अप्सराओं ने डांडिया में बिखेरा जलवा







नैनीताल सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित डीएसए बास्केटबॉल ग्राउंड में लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में बीते रोज बुधवार शाम हैप्पी होम डांडिया का शुभारंभ लोकप्रिय विधायक सरिता आर्या द्वारा किया गया। बता दें ऐसा प्रतीक हो रहा था जैसे आसमान से अप्सराएं धरती पर उतर गई हो। इतना खूबसूरत नजारा पूरी नगरी को रोशन कर रहा था। और जैसे गुजरात में डांडिया नैनीताल में प्रतीक हो रहा था। युवतिया और महिलाएं एक से बढ़कर एक परिधान पहनकर डांडिया में पहुंची थी और गाने की धुन में थिरक रही थी। इस मौके पर
हल्द्वानी की मेनका व्यास ने डांडिया क्वीन का खिताब अपने नाम किया विजेताओं को विधायक सरिता आर्या सीओ सिटी नैनीताल अंजना नेगी भाजपा नेता मोहनपाल हैप्पी होम के महाप्रबंधक आरएस नेगी ने पुरस्कार प्रदान किए फर्स्ट रनर अप भीमताल की कल्पना करायत एवं नैनीताल की मीनाक्षी आर्य सेकंड रनर अप् रही बेस्ट कपल का पुरस्कार वैभव शाह एवं निशा को मिला जूनियर वर्ग में ख्याना बिष्ट प्रथम रही बेस्ट मेकअप मीनलआर्य रूपाली भट्ट बेस्ट स्टेप रवि बिष्ट बेस्ट हेयर स्टाइल श्वेता शाह बेस्ट डांस भावना रावत को मिला विशेष विशेष पुरस्कार आकांक्षा शाह भावना कुनिका बिष्ट भावना पवित्ररा शाह दिशानी एवं मनस्वी को मिला निर्णायक हल्द्वानी की मीनू अग्रवाल एवं मंजू बिष्ट थी हैप्पी होम के प्रायोजक जोगिंदर सिंह ने कहा भविष्य में यह प्रोग्राम फ्लैट मैदान में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा विधायक सरिता आर्या ने कहा लेक सिटी क्लब को किस कार्यक्रम के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट, सहसंयोजक प्रेमा अधिकारी, सीमा सेठ, सविता कुलारा, हेमा भट्ट, रानी शाह, गीता शाह,जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, दीपा पांडे, ज्योति ढोंडियाल,कंचन जोशी, भावना शाह,निवेदिता मल्होत्रा, सोनू शाह, दिव्या शाह, जूही अग्रवाल,दीप्ति मिश्रा, तुसी शाह,अमिता शाह, मानसी गर्ग, मधुमिता, वंदना जोशी, डॉ पल्लवी, जय वर्मा, सहित अन्य सदस्य और सैकड़ो महिलाएं युक्तियां और युवक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मीनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया।

























