उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी का
वानिकी विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के वानिकी विज्ञान विभाग द्वारा बीएससी पंचम सेमेस्टर (स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं के लिए दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण में 18 छात्र-छात्राओं के साथ विभाग के दो शिक्षक डॉ इरा तिवारी (उपाध्याय एवं डॉ मैत्री नारायण उपस्थित रहे।
उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी एक आधुनिक एवं प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान है। यह संस्थान अपनी कार्यशैली तथा बहुआयामी प्रशिक्षण प्रणाली के लिए जाना जाता है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अकादमी के विभिन्न अनुभागों एवं उद्यानों का अवलोकन किया। इनमें बायोडायवर्सिटी पार्क कीटभक्षी पौधों की प्रजातियाँ मृदा (सॉइल प्रयोगशाला टिशू कल्चर लैब राशिवृक्ष वाटिका लिली उद्यान दशमूल वाटिका गलवान शहीद वाटिका माइक्रोन्यूट्रिएंट एवं टेस्टिंग प्रयोगशाला रुद्राक्ष उद्यान पॉलीनेटर उद्यान बर्ड ट्रेल तथा हाइड्रोपोनिक एवं एयरोपोनिक प्रयोगशालाएँ प्रमुख रहीं। इन स्थलों के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न पादप प्रजातियों जैव विविधता तथा आधुनिक वानिकी तकनीकों की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।
इस अवसर पर डॉ ज्योत्सना टम्टा ने विद्यार्थियों को अकादमी की गतिविधियों प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं, श्री ज्योति प्रकाश जोशी श्री योगेश त्रिपाठी श्री कृष्णानंद पांडे श्री कनिष्क कुमार पांडे श्री चंद्र मोहन जोशी एवं श्री आनंद बिष्ट ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें विभिन्न विषयों से संबंधित रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।
इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जैव विविधता संरक्षण औषधीय पौधों के महत्व मृदा परीक्षण, पौधों के संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के संबंध में व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। साथ ही उन्हें आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पौधों के उत्पादन एवं संरक्षण की प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिला।
वन विज्ञान विभाग की ओर से उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी के निदेशक डॉ संजीव चतुर्वेदी एवं उपनिदेशक श्री सूरज तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने विद्यार्थियों को अकादमी के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर प्रदान किया। यह कार्यक्रम वानिकी विज्ञान विभाग डीएसबी परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो आशीष तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद रहा। इससे उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ तथा वन वन्यजीवों और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति उनकी समझ और जागरूकता में वृद्धि हुई।

























