October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कृष्णापुर रोड की मांग को लेकर धरने पर बैठे

0
1005659688
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

क्षेत्र के लोगों को समर्थन दिया सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार ने

डीएम रयाल से मुलाकात कर सोपा ज्ञापन किया निवेदन

नैनीताल। सरोवर नगरी में पीते कई दिनों से कृष्णापुर रोड की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग गांधी चौक तल्लीताल पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर बालियानाला से कृष्णापुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों से मुलाकात कर उनके आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने आंदोलनकारियों की जायज मांगों को सुना और उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके बाद शीलू कुमार धरना स्थल तल्लीताल से जुलूस लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपकर बालियानाला–कृष्णापुर सड़क निर्माण की समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सड़क से जुड़ी समस्या का शीघ्र समाधान होना आवश्यक है। प्रशासन से उम्मीद है कि जनता की मांग पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *