February 5, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम हूए आयोजित

0
1000577061
012 013
111 222 333

नैनीताल सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्व विद्यालय के डी एस बी परिसर नैनीताल में विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया । विज्ञान दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नके रूप में प्रो. आई डी पांडे रहे उन्हें।1963 में रसायन विज्ञान में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने के बाद इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में विभिन्न उच्च पदों पर देश की सेवा की । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.नीता बोरा शर्मा निदेशक डी एस बी परिसर नैनीताल में की तथा संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. चित्रा पांडे ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए , मुख्य अतिथि, अतिथियों प्रतिभागियों को विज्ञान दिवस के बधाई देते हुए स्वागत एवं अभिनन्दन किया । कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर ललित तिवारी विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान एवं निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने किया उन्होंने इस अवसर सीवी वेंकट रमन को याद करते हुए विज्ञान दिवस की बधाई दी।मुख्य अतिथि प्रो. आई डी पांडे ने विज्ञान दिवस की सभी को बधाई देते हुए डी एस बी परिसर नैनीताल के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को सफल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर युवाओं का विज्ञान एवं नवाचार के माध्यम से विकसित भारत2047 में।योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रटर फॉर इनोवेशन,बायोटेक्नोलॉजी, ए आई के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रो.नीता बोरा शर्मा द्वारा इस कार्यक्रम में सभी को इस दिवस की बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए विज्ञान महत्व पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नए विजेताओं को पुरुस्कृत भी किया ।कार्यक्रम में प्रो.आई डी पांडे,प्रो.नीता बोरा शर्मा, प्रो.चित्रा पांडेय,प्रो.राजीव उपाध्याय, प्रो.गीता तिवारी, डॉ.विजय कुमार,डॉ . पैनी जोशी, डॉ.महेश आर्या, डॉ. मनोज धूनी, डॉ.ललित मोहन, डॉ.नवीन पांडे, डॉ.गिरीश खर्कवाल, डॉ.इला तिवारी, डॉ.हिमानी , डॉ.सीमा।चौहान सहित विभिन्न विषय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *