March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कुमाऊं विश्वविद्यालय के खेल विभाग की पूर्णकालिक बैठक संपन्न

0
1000568335
012 013
111 222 333

कुलपति ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नैनीतालl कुमाऊं विश्वविद्यालय के खेल विभाग की पूर्णकालिक बैठक आज गुरुवार को मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने की, जिन्होंने इस अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस दौरान अपने संबोधन में कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का भी विकास करते हैं। खेल ही जीवन का आधार हैं।”

प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित
इस अवसर पर कुलपति ने डीएसबी परिसर की वैशाली पांडे और रुद्रपुर परिसर के योगेश पांडे को कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।

विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को कुलपति ट्रॉफी प्रदान की गई—

  • प्रथम स्थान: एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी
  • द्वितीय स्थान: एसबीएस कॉलेज, रुद्रपुर
  • तृतीय स्थान: डीएसबी परिसर, नैनीताल

विभिन्न खेलों में विजेताओं को मिले पदक

  • वुडबॉल: योगेश पांडे, तेजस्वी कुमार, वैशाली पांडे, कशिश शर्मा, मनजोत कौर, अभय बिष्ट
  • ड्रॉप रो बॉल: मोहित बिष्ट, पूजा तड़ियाल, योगेश पांडे, वैशाली पांडे, प्रियांशी रावत, भावना रावत, सुभद्रा दास, कामिनी, कोमल, सुमित मेहता, पवन सिंह, हीरा सिंह भंडारी, सचिन पांडे, तेजस्वी कुमार
  • मिनी गोल्फ: मोनिका टम्टा, चारु रावत, श्वेता भाकुनी, वैशाली पांडे, कशिश शर्मा, दिया उप्रेती, दिया मेहरा, खुशी शर्मा, मनजोत कौर, योगेश पांडे, सुमित मेहता, सुनील, अनमोल, तुषार भंडारी, दीपक भट्ट, मनदीप, पवन सिंह, कमल सिंह, श्वेता भाकुनी
  • क्वान कीड़ों: मुंशी, भारती, साक्षी बिष्ट, ज्योति, समीर मंडल, तुषार, अमित कुमार
    विजेता खिलाड़ियों को ट्रैकसूट भी प्रदान किए गए।

सम्मानित किए गए विशिष्ट अतिथि
बैठक में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक व शिक्षण संकाय के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत, वित्त नियंत्रक अनिता आर्य, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, कार्यपरिषद सदस्य एडवोकेट प्रकाश पांडे, प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. महेंद्र राणा को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गयाl इसके अलावा नवीन जोशी, इंदर कुमार, नरेंद्र कुमार, जीवन सिंह, डॉ. मोहित सनवाल, लोकेश शर्मा, जनार्दन जोशी को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में उपस्थित प्रमुख गणमान्य एवं खिलाड़ी*
बैठक में डॉ. राजेश कुमार (रुद्रपुर), डॉ. सुरेंद्र सिंह (हल्द्वानी), डॉ. गीता पंत, डॉ. विद्यालंकार, डॉ. संतोष त्रिपाठी, डॉ. सुदर्शन कुमार, डॉ. आर. के. सिंह, विशाल शर्मा, डॉ. सुदेश दुबे, डॉ. एम. के. आर्य, डॉ. योगेश चंद्र, डॉ. भुवन मठपाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खेल विभाग के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने स्वागत भाषण दिया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक का संचालन निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. ललित तिवारी ने किया। बैठक के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय में नए खेलों को शामिल करने की स्वीकृति भी प्रदान की, जिससे खिलाड़ियों को और अधिक अवसर मिलेंगे।_

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *