September 21, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

नैनीताल में संचालित सीएससी सेंटरो का तहसीलदार अक्षय ने किया औचक निरीक्षक

0
1005439978
012 013
111 222 333

6 सीएससी सेंटरो का पर किया निरीक्षण

नैनीताल। सरोवर नगरी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन पर तहसीलदार अक्षय भट्ट के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम द्वारा शहर के 6 सीएससी सेंटरो का ओचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने तल्लीताल बाजार स्थित 1- हिलट्रॉन कम्‍प्‍यूटर जनसेवा केन्‍द्र से की जिसमें निर्धारित सेवा शुल्‍क सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नही पाई गयी। उक्‍त जनसेवा केन्‍द्र के संचालन हेतु एक अतिरिक्‍त स्‍टाफ रखा गया है। 2- नवनी जनसेवा केन्‍द्र तल्‍लीताल नैनीताल-उक्‍त जनसेवा केन्‍द्र में निर्धारित सेवा शुल्‍क सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नही पाई गयी तथा निर्धारित शुल्‍क से अधिक धनराशि वसूले जाने के सम्‍बन्‍ध में आवेदक मयूर ग्‍वाल के जाति प्रमाण पत्र संख्‍या UK26ES0800098481 से दूरभाष पर सम्‍पर्क करने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि संचालक अमित आर्या द्वारा उनसे जाति प्रमाण पत्र के रू. 300/- लिये गये। संचालक द्वारा जनसेवा केन्‍द्र में प्रमाण पत्रों के कार्य हेतु एक अतिरिक्‍त स्‍टाफ भी रखा गया है। 3-रूमान कम्‍युनिकेशन जनसेवा केन्‍द्र मल्‍लीताल नैनीताल-उक्‍त जनसेवा केन्‍द्र में निर्धारित सेवा शुल्‍क सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नही पाई गयी तथा संचालक मोहम्‍मद रूमान द्वारा मोबाईल कम्‍युनिकेशन के जरिए धनराशि को ऑन लाईन खातें में ट्रासफर कर लेन-देन का कार्य किया जा रहा है। संचालक द्वारा जनसेवा केन्‍द्र में प्रमाण पत्रों के कार्य हेतु एक अतिरिक्‍त स्‍टाफ भी रखा गया है। इसका अतिरिक्त तीन अन्य और सीएससी सेंटरो का निरीक्षण किया गया।

बता दे कि मिनिकों पर निरीक्षण किया गया देखें सूची में

जनसेवा केन्द्र निर्धारित/आवंटित स्थान पर संचालित पाया गया अथवा नहीं।

निर्धारित सेवा शुल्क सूची (रेटलिस्ट) सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित है अथवा नहीं

सी०एस०सी० संचालक को सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) से प्राप्त यूनिक आई०डी० संख्या एवं अन्य विवरण केन्द्र पर चस्पा किए गए हैं अथवा नहीं

नागरिकों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने संबंधी शिकायत

अपणी सरकार पोर्टल पर सिटीजन आधारित लॉगिन का दुरुपयोग कर जनसेवा केन्द्र द्वारा प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं अथवा नहीं।

नागरिकों के प्रमाणपत्र आवेदन से संबंधित मूल अभिलेख केन्द्र पर अनाधिकृत रूप से रखे गए हैं अथवा नहीं

किसी अन्य अनधिकृत व्यक्ति द्वारा संचालन किया जाना

फर्जी/कूटरचित अथवा टेम्पर्ड दस्तावेज तैयार किए जाने संबंधी शिकायत/संभावना।

नागरिकों हेतु प्रतीक्षालय/बैठने एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता

कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट एवं अन्य तकनीकी संसाधन सुचारु एवं कार्यशील अवस्था में पाए गए अथवा नहीं।

अतः जनसेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्दे 1 है कि उपरोक्त बिंदुओं के आधार पर जांच सुनिश्चित करते हुए विस्तृत आख्या यथाशीघ्र इस क लब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निम्न बिंदुओं पर जांच की गई तहसीलदार अक्षय भट्ट ने बताया सभी की रिपोर्ट बनाकर जिला अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी इस मौके पर प्रशासनिक टीम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *